कहीं हाथी की मौत तो कही हाथी ने इन्सान को दी मौत..!

राजपुर पूरन देवांगन- गुरुवार की शाम जंगली हाथियों ने इलाके के परसवार कला में फिर एक ग्रामीण को कुचलकर मार डाला है। मृतक के घर वाले पूरी रात इस घटना से अनजान रहे, सुबह उठने पर उन्हें शव मिलने पर घटना की जानकारी लगी। दो दिन पहले ही प्रतापुर इलाके के गणेशपुर में हाथियों ने एक महिला को कुचलकर मार डाला था।
जानकारी के अनुसार वार्ड क्रमांक 1 परसवार निवासी 50 वर्षीय सोहन आ सिपता जाती बरगाह का गांव में दो घर है,वह गुरुवार को रात करीब 8 बजे अपने पुराने घर से खाना खाकर नदी उस पार नए घर जाने के लिए निकला था, तभी उसका हाथियों से सामना हो गया। एक घर से दूसरे घर जाने के दौरान सोहन को हाथियों ने कुचलकर मार डाला। इधर देर रात पुराने घर मे वापस नही आने पर परिजनों को लगा कि वह नए घर में रुक गया होगा। जबकि नए घर वालो को लगा कि वह पुराने घर मे ही होगा। सुबह जब गांव के लोग मवेशियों को चराने के लिए निकले तो उसकी लाश खेत में पड़ी मिली।
घटना पश्चात इसकी सूचना गांव वालों ने वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही वनमंडलाधिकारी विवेकानंद झा सहित उपवनमंडलाधिकारी जे आर भगत वनपरिक्षेत्राधिकारी अनिल सिंह सहित अन्य विभागीय कर्मचारी मौके पर पहुंचे।वन विभाग के अधिकारियों ने मृतक के परिजनों को तत्काल 25000 रुपए की तात्कालिक सहायता राशि दी गई। गौरतलब है कि सूरजपुर इलाके में मौजूद हाथियो ने कई लोगो की जाने ली है पिछले दिनों भी हाथियो ने एक महिला की मौत के घट उतार दिया था। बीती रात इस क्षेत्र में कितने हाथी मौजूद थे इस बात की जानकारी किसी को नही है।घटना के बाद वन विभाग के अधिकारियों सहित वन अमला के वनपाल मनोज जायसवाल, राजेन्द्र तिवारी,नारायण जायसवाल,पुनीत सिंह,मूलचंद सहित अन्य लोग मौजूद थे।