कलेक्टर ने अस्पताल का किया गहन निरीक्षण…. मरीजों से मिलकर जानी सुविधा

अम्बिकापुर

कलेक्टर भीम सिंह द्वारा मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय अम्बिकापुर का गहन निरीक्षण किया गया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों से कहा कि इलाज के लिए आने वाले मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करायें। इसके साथ ही मरीजों और उनके परिवारजनों के साथ भी सहयोगात्मक व्यवहार करेंए ताकि मेडिकल कॉलेज अस्पताल का स्थानीय लोगों को बेहतर लाभ मिले और उसके प्रति विश्वास भी बढ़े।

कलेक्टर ने शल्य चिकित्सा वार्ड सहित स्टोर रूमए ड्रेसिंग रूमए अस्थि रोग विभागए सर्जिकल यूनिट आदि का निरीक्षण किया। उन्होंने स्टोर रूम के निरीक्षण के दौरान दवाई वितरण पंजी का अवलोकन किया और उसे कम्प्यूटरकृत करने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने टीकाकरण कक्ष का भी अवलोकन किया और आरओ मशीन के साथ पेयजल की व्यवस्था करने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने मरीजों से भी बातचीत कर उन्हें उपलब्ध करायी जा रही चिकित्सा सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने रसोई कक्ष का निरीक्षण करते हुए बरतन धोने के स्थान पर पर्याप्त साफ.सफाई रखने के निर्देश दिये और महिला सर्जिकल वार्ड में वाश बेसिंन और चबुतरा निर्माण कराने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने बायोमेडिकल वेस्ट का भी यथोचित निपटान सुनिश्चित करने कहा है।