कला केन्द्र मैदान बना अवैध कमाई का अड्डा..!

महीने भर बाद होश में आये निगम के अधिकारी..

अम्बिकापुर नगर निगम में वर्षो से काबिज सरकार के मातहतो के किस्से किसी से छिपे नहीं है.. लेकिन वर्तमान में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे जानने और समझने के बाद आपको भी निगम के कर्मचारियों की कार्यप्रणाली पर संदेह होगा.. दरअसल अंबिकापुर के कलाकेन्द्र मैदान में पिछले महीने भर से मीना बाजार संचालित है.. और मीना बाजार के लिये कलाकेन्द्र मैदान के उपयोग की अनुमति 14 दिसंबर से 28 जनवरी तक के लिए दी गई है.. जानकारी यह भी है की निगम ने कलाकेन्द्र मैदान के आधे हिस्से को ही मीना बाजार के लिए दिया था. लेकिन मीना बाजार संचालक के द्वारा लगभग पूरे मैदान में कब्जा किया गया है.. लेकिन यहाँ पर सवाल यह खडा हो रहा है, की नगर निगम कार्यलय से महज सौ मीटर की दूरी पर स्थित, मीना बाजार द्वारा अधिक भू भाग के इस्तेमाल किये जाने का होश, निगम को एक महीने बाद आया..? सवाल यह है की, ऐसी कौन सी वजह थी, की एक महीने तक निगम को मीना बाजार का कब्जा नहीं दिखा..? अब इसे लापरवाही माने या निगम के कर्मचारियों से मीना बाजार वाले की सांठ गाँठ..?

बहरहाल कारण चाहे जो हो, लेकिन 14 दिसंबर को अनुमति देने के बाद निगम को 20 जनवरी को यह होश आया, की मीना बाजार के द्वारा अधिक भू भाग पर कब्जा किया गया है.. और अब मीना बाजार के संचालक को नोटिस भेजा गया है.. साथ ही तीन लाख सैतालिस हजार सात सौ रुपये का जुर्माना भी किया गया गया है… नगर निगम द्वारा 20 जनवरी को नोटिस जारी कर, तीन दिनों में पैसा जमा करने को कहा गया है.. यानी के आज 22 जनवरी को पैसा जमा करने की मियाद निगम के अनुसार समाप्त हो जायेगी.. वही निगम के राजस्व अधिकारी का कहना है की तय सीमा में राशि जमा ना करने की सकल में जप्ती की कार्यवाही की जायेगी.. लेकिन क्या वाकई निगम कार्यवाही करेगा.. या लगभग साढे तीन लाख का जुर्माना मीना बाजार संचालक द्वारा चुकाया जाएगा..? खैर ये तो अंबिकापुर नगर निगम के अधिकारीयो और जनप्रतिनिधियों को अपने अनुभव से ठेंगे पर रखने वाले अधिकारी ही बता पायेंगे..

अमरेश सिंह राजस्व निरीक्षक नगर निगम अंबिकापुर

इस संबध में राजस्व निरीक्षक ने बताया की तीन लाख सैतालिस हजार सात सौ रुपये का जुर्माना कर तीन दिन का समय दिया गया है और आज पैसा जमा करने का अंतिम दिन है.. अगर आज पैसा जमा नहीं  होता है तो कल से जप्ती की कार्यवाही की जायेगी.. वही इस सम्बन्ध में निगम आयुक्त ने बताया की तीन हाथ अधिक जगह पर कब्जा है और अब वो जुर्माना भरेगा..