कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन ने किया राहुल गुप्ता का सम्मान…

अम्बिकापुर

कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन जिला सरगुजा द्वारा अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार गत 2 जून को शासकीय पॉलीटेक्रिक अम्बिकापुर में राहुल देव गुप्ता के आईएएस में चयनित होने पर भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें राहुल देव एवं उनके पिता डीके गुप्ता का सम्मान किया गया। उद्बोधन की कड़ी में राहुल देव गुप्ता ने अपने जीवन के घटनाक्रम से लोगों परिचित कराया तथा लोगों ने बताया कि उन्होंने इस मुकाम को पाने के लिये कितने ही अथक प्रयास व तप किये, उन्होंने देश के लिये सामाजिक कार्य एवं दलित वर्ग के सम्मान एवं गरीबों तक स्वयं जाकर उनकी समस्याओं से अवगत होने की बात कही एवं उनकी समस्याओं का त्वरित निराकरण किये जाने की बात कही। आने वाले युवा के लिये भी उन्होंने उच्च पद पर जाने की मार्ग दिखाया। सर्वप्रथम कौशलेंद्र पांडेय द्वारा राहुल देव के आईएएस में चयनित होने पर सम्मान दिया और उनके जीवन की घटनाओं से भी लोगों को अवगत कराया तथा उन्होंने राहुल से कहा कि भविष्य में जब भी आप कोई निर्णय लेवे तो बहुत ही सोच समझकर ले, जिससे किसी निर्दोष को दण्डित न होना पड़े।

केपी दीक्षित ने कहा कि बहुत ही गौरव का दिन है कि हमारे शहर का युवा आईएएस में चयनित हुआ है तथा हम सम्मान देकर गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। देवेंद्र दुबे द्वारा कहा गया कि सम्मान तो राहुल देव ने हम सभी शहरवासियों को दिया है। आईएएस में चयनित होकर वे जहां भी रहे सरगुजा का नाम रौशन करें। संस्था के एनके बुआड़े ने भी राहुल देव का सम्मान किया तथा प्राचार्य श्री खैरवार ने उनकी प्रशंसा करते हुये सम्मान किया। इस अवसर पर श्रीमती सुमन सिंह, श्रीमती मीना शुक्ला, राजकुमार सिंह, नागेंद्र प्रसाद गुप्ता, संजीव तिवारी, हरिशंकर सिंह, सम्मान में अपना उद्बोधन दिया। अंत में राहुल को स्मृति के रूप में सम्मान पत्र फेडरेशन के द्वारा सामुहिक रूप से दिया गया। कार्यक्रम में विनोद तिवारी, दुर्गेश सिन्हा, योगेंद्र तिवारी, जवाहर गुप्ता, जोधेश्वर सिंह, भारतेंदु वर्मा, ललित पांडेय, मयंक मालवीय, बिगु राम, संजय दुबे, शैलेष दीक्षित, विरेंद्र सिंह, अरूण मिश्रा, आलोक सिंह, जेपी मिश्रा, शैलेंद्र मिश्रा, राजेंद्र सिन्हा सहित काफी संख्या में अन्य उपस्थित थे।