एकाउंटेंट के सूने घर से दस लाख के जेवरात चोरी.!

  • न्यायालयीन कार्य से रांची हाईकोर्ट गए आदिवासी विभाग के लेखापाल के घर चोरी
  • घर के ताले और आलमारी तोड़ कर ले गए दस लाख के जेवरात
  • आदिवासी विकास कार्यालय बलरामपुर में पदस्थ है लेखापाल विनोद सिन्हा

 

अम्बिकापुर

 

शनिवार की शाम सपरिवार घर से राची गया था सिन्हा परिवार। सूने घर में अज्ञात लोगो ने घर का ताला व आलमारी तोड उसमे रखे जेवरात पर कर दिए। चोरी की जानकारी तब लगी जब सिन्हा परिवार चार दिन बाद बुधवार की सुबह वापस अम्बिकापुर अपने घर पहुचा तो देखा की घर के मेन गेट को छोड़कर बाकी सभी दरवाजो के ताले टूटे पड़े है और आलमारी को तोड़कर उसमे रखे सोने चांदी के जेवरात व नगद लेकर चपत हो चुके है। लिहाजा घर में चोरी होने की खबर के बाद विनोद सिन्हा आनन फानन में गांधीनगर थाने पहुचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुचकर जांच में जुट गई है।

 

गौरतलब है की विनोद सिन्हा आदिवासी विकास विभाग कार्यालय बलरामपुर में लेखापाल के पद पर पदस्थ है। उन्होंने बताया की वो निजी न्यायालयीन कार्य से रांची हाईकोर्ट गए हुए थे। शनिवार को सपरिवार विनोद अम्बिकापुर से निकले थे और बुधवार की सुबह वापस अम्बिकापुर पहुचे। इस दौरान चोरो के द्वारा मौक़ा देखकर घर में रखे आठ से दस लाख की कीमत के जेवरात और दो हजार रुपये नगद की चोरी की गई है। हालाकी इस चोरी पर विनोद को किसी पर संदेह नहीं है जाहिर है की की ये किसी पेशेवर गैंग का ही काम है। लिहाजा पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरो की प्ताशाजी शुरू कर दी है।