ईको वाहन पलटी एक महिला की मौत..सात घायल..

उदयपुर{क्रांती रावत}

ग्राम तारा से मेहमानी कर वापस अपने गांव सकलपुर जिला सूरजपुर लौट रहे ग्रामीणों की वाहन ग्राम गुमगा के पास सायं 5 बजे करीब अनियंत्रित होकर पलट गयी। वाहन पलटने से एक महिला सुधनी बाई की अस्पताल पहुंचते ही मौत हो गयी। घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम तारा निवासी पंच राम के यहां छठी का कार्यक्रम में शामिल होने शुक्रवार लोग ग्राम सकलपुर, करवा और मोहनपुर से आये हुये थे। आज कार्यक्रम निपटाने के बाद ईको वाहन क्रमांक सीजी15सीयु8590 में पन्द्रह बीस महिलाओं और छोटे बच्चे सहित लगभग 25 लोग सवार होकर सकलपुर, करवा के लिए निकले थे। गाड़ी ग्राम गुमगा अदानी गेस्ट हाउस से थोड़ा आगे पहुंची थी तभी अचानक से अनियंत्रित होकर उपर उछली और दो तीन पलटी खाकर घसीटते हुये सड़क चैड़ीकरण के लिए काट कर छोडे़ गये इमली के पेड़ से जा टकराई। वाहन में सवार महिला सुधनी बाई जो कि पीछे बैठी थी वाहन पलटने के बाद दरवाजा से सीधे वह इमली के पेड़ से टकराई जिससे उसे गंभीर चोंटे आई और उसने अस्पताल पहुंचते ही दम तोड़ दिया। दुर्घटना में कलावति, निशा, ओमवती, रजनी, रूकमेन बाई, राम सिंह, रेखा, रजमेन, आगर साय, सुखदेव सहित अन्य लोगों को चोंटे आयी है। इनमें राम सिंह का हाथ टूट गया है और एक महिला का हाथ बुरी तरह से जख्मी है। वाहन को करवां निवासी आगर साय चला रहा था। साथ में वाहन मालिक सुखदेव निवासी बिहारपुर, थाना जयनगर भी साथ में बैठा हुआ था। वाहन चलाने के दौरान चालक नशे में था। तारा जिनके यहां लोग मेहमानी में आये थे उस घर के लोगों ने दूसरे ड्रायवर की भी व्यवस्था कर दी थी परंतु वाहन मालिक और चालक नहीं माने सब की बात को दर किनार कर नशे के हालत में हीवाहन चलाकर आने लगे और यह दुर्घटना हो गयी।

मां की मौत के बाद बेटी का रो रोकर बुरा हाल है। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए एक ही परिवार के तीन लोग सुधनी बाई, राम सिंह और निशा भी साथ में आये हुये थे। मां के शव को देखकर निशा के आंसु रूक नहीं रहे थे वह परेशान थी बाप राम सिंह का हाथ टूट गया मां की मौत हो गयी। दुर्घटना से निशा काफी सदमें में है।
हादसे के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर इक्ट्ठा हो गये और वाहन में सवार लोगों को सुरक्षित निकाला गया। दुर्घटना की बात पता चलने पर अदानी के चलित एम्बलेंस एवं ग्राम गुमगा डांडगांव के लोगों के द्वारा स्कार्पियों से घायलों को तत्काल उदयपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया।बीएमओ उदयपुर की निगरानी में घायलों का ईलाज जारी है। मौके पर पुलिस बल भी पहुंचकर घटना की विवेचना कर रही है।