आलोक दुबे, राजेश अग्रवाल सहित 4 बड़े नेताओं ने कांग्रेस का दामन छोड़ भाजपा प्रवेश किया

रायपुर आज छत्तीसगढ़ विधानसभा कैंपस मे स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय मे सरगुजा कांग्रेस के बड़े नेताओ ने मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के समक्ष भाजपा की सदस्यता ग्रहण की.. भाजपा मे शामिल पूर्व कांग्रेसियो ने भाजपा के वरिष्ठ नेता अनिल सिंह मेजर के साथ  मुख्यमंत्री से मुलाक़ात की और भाजपा प्रवेश किया.. सरगुजा कांग्रेस से टूट कर जो चेहरे भाजपा ने शामिल हुए वह वो आगामी विधानसभा चुनाव के लिहाज से कांग्रेस के लिए बड़ा झटका है.. वही इनमे से कुछ चेहरों के भाजपा प्रवेश के कयास काफी लम्बे समय से लगाए जा रहे थे.. लेकिन शायद सही वक्त का इन्तजार किया जा रहा था और आज इस बात की जानकारी भाजपा मे शामिल नेता आलोक दुबे ने फटाफट न्यूज को मोबाईल पर दी…

जिन नेताओ ने कांग्रेस का हाथ छोडकर कमल को थामा है उनमें लखनपुर नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रवाल  , उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस सरगुजा एंव नगर निगम पार्षद आलोक दुबे ,भटगांव के वरिष्ठ कांग्रेसी  डॉ अनिल सिंह और उदयपुर के कांग्रेसी नेता रामकृष्ण श्रीवास्तव शामिल है। गौरतलब है कि इनमे से आलोक दुबे निगम चुनाव मे रिकार्ड मतो से चुनाव जीत कर नगर पालिक निगम अम्बिकापुर के पार्षद है और लखनपुर नगर पालिक अध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने भी नगर पंचायत चुनाव मे काफी वोटो से जीत हासिल की थी…..

इस संबध में कांग्रेस छोड़ भाजपा प्रवेश कर चुके आलोक दुबे ने बताया की मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने राजेश अग्रवाल अध्यक्ष नगर पंचायत लखनपुर, आलोक दुबे उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस सरगुजा, डॉ अनिल सिंह भटगांव एव रामकृष्ण श्रीवास्तव वरिष्ठ कांग्रेस नेता उदयपुर को भजपा की सदस्यता ग्रहण कराई है। वरिष्ठ नेता अनिल सिंह मेजर के साथ ये सभी आज गुरुवार को विधानसभा में ही मुख्यमंत्री से उनके कक्ष मे मुलाक़ात कर भाजपा प्रवेश किये है..

कई पीढी से कांग्रेसी परिवार से तालुक रखने वाले आलोक दुबे ने फटाफट से चर्चा करते हुए कहा की वो सरगुजा कांग्रेस के नेतृत्व द्वारा उपेक्षा का शिकार थे… जब की लम्बे समय से वो कांग्रेस के लिए निष्ठां पूर्वक कार्य कर रहे थे.. लेकिन लगातार उपेक्षा से दुखी होकर उन्होंने यह निर्णय लिया है.. इसके साथ ही उन्होंने कहा की अब भाजपा प्रवेश के बाद कल से ही अंबिकापुर विधानसभा में भाजपा की जीत के लिए काम शुरू कर दिए जायेंगे..