आखिरी बाॅल तक खेलने वाला ही जीतता है-रमन

सीएम ने कहा जोगी का अलग पार्टी बनाना छत्तीसगढ में तीसरी सक्ति का उदय
प्रदेश कार्य समिति की बैठक के समापन पर सीएम ने कहा हर चुनाव में रहती है चुनौती

अम्बिकापुर

सरगुजा संभाग मुख्यालय अम्बिकापुर नगर में दो दिवसीय भाजपा प्रदेश कार्य समिति की बैठक समाप्त होने के बाद हॉटल ग्रैड बसंत में चर्चा करते हुय डॉ. रमन सिंह ने 20-20 क्रिकेट का उदाहरण देते हुये कहा कि जिस टीम का खिलाड़ी आखिरी बोल तक खेलते रहता है और बाउंड्री के बाहर छक्का मारता है उसकी जीत निश्चित रूप से होती है। हमारे कार्यकर्ताओं में भारी जान है। सरगुजा से लेकर बस्तर तक हमारे कार्यकर्ता में काफी उत्साह है। बस्तर में 70 कार्यकर्ताओं को गोली मारने के बाद भी हमारे कार्यकर्ता निर्भिक रूप से काम कर रहे हैं। बस्तर की जनता भी कमल खिलाने को लेकर तैयार है।उन्होंने कहा की देश के 38 प्रतिशत भू भाग में भाजपा काबिज है जबकि कांग्रेस 7 फीसदी में सिमट गई

प्रदेश में चैथी बार सरकार बनाने के लिये कार्यकर्ताओं को अभी से तैयारी करनी होगी। सरगुजा के कार्यकर्ताओं ने जिस उत्साह के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिये लालकीला बनाकर दिल्ली में बैठने का संदेश दिया था। कार्यकर्ता उसी जोश के साथ बुथ स्तर तक कार्य करेंगे तो निश्चित रूप से प्रदेश में चैथी बार भाजपा की सरकार बनने से कोई नहीं रोक सकेगा। प्रदेश कार्य समिति की बैठक के बारे में उन्होंने कहा कि उनके मंत्रियों ने बैठक में राजनीतिक प्रस्ताव रखा गया था। कई प्रस्तावों पर चर्चा हुई। मंत्रियों द्वारा रखे गये कृषि प्रस्ताव सर्व सहमति से पास हुआ। बैठक में कृषि के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ अग्रणी कैसे बनेगा, इसके लिये व्यापक चर्चा हुई। कृषि प्रस्ताव पास होने से किसानों को काफी लाभ होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि सूखे की स्थिति में किसानों को रूपये मिलेंगे। फसल बीमा योजना से किसानों में काफी उत्साह का माहौल है। हमारी सरकार ने यह कर दिखाया है कि सूखे की स्थिति में किसानों को चिंता करने की जरूरत नहीं है। डॉ. रमन सिंह ने आगे बताया कि इस देश में जब से मोदी जी की सरकार आई है देश निरंतर आगे बढ़ रहा है। डॉ. रमन सिंह ने कहा कि देश में 337 एनडीए के सांसद हैं 15 राज्यों में भाजपा समर्थित सरकार है। कांग्रेस अब 7 प्रतिशत भू भाग में सीमट गया है। रमन सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जेागी की नई पार्टी बनाने की बात पर कहा कि छत्तीसगढ् में तीसरी सक्ति का उदय हुआ है उस पर हमारे द्वारा श्री जोगी को सुभकामनायें भी दी गई है।

11 करोड़ सदस्य भाजपा के हैं यह सब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व अध्यक्ष अमितशाह का चमत्कार है। कांग्रेस केवल 7 प्रतिशत भू भाग में ही सीमट गई है। जब से मोदी सरकार इस देश में आई है कई चमत्कार हुये हैं। प्रेसवार्ता में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष धरमलाल कौसिक, राज्य सभा सांसद व राष्ट्रीय सचिव राम विचार नेताम, जल संसाधन मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, सरगुजा संासद कमलभान सिंह, प्रदेश मंत्री अनुराग सिंहदेव, भाजपा जिलाध्यक्ष अखिलेश सोनी, जिला उपाध्यक्ष अम्बिकेश केशरी सहित भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्ता,

मीडिया के सवाल पर भड़के रमन

छत्तीसगढ़ के मुख़्यमंत्री डॉ रमन सिंह मीडिया के सवाल पर जवाब देने के बजाय बौखला गए। दरअसल बीजापुर जिले के 12 बीजेपी पदाधिकारियों ने नक्सलियों के डर से पार्टी छोड़ दी है। 2 साल में बस्तर में 70 से ज्यादा  बीजेपी कार्यकर्ताओं की ह्त्या नक्सलियों ने की है। इसी पर मुख़्यमंत्री डॉ रमन सिंह से मीडिया ने सवाल किया था की आखिर क्यों आपके कार्यकर्ता बीजेपी छोड़ रहे हैं। मुख़्यमंत्री ने जवाब देते हुए कहा की अगर आप बीजापुर में रहते तो यह प्रश्न शायद धीरे करते।

सवाल-मुख़्यमंत्री जी आपने अपने भाषण में बीजेपी के कार्यकर्ताओं के बारे में बात की।  आपने उनके बेहतरी के लिए चर्चा की।  लेकिन बीजापुर में आपका कार्यकर्ता नक्सलियों के डर से बीजेपी छोड़ रहा है ?

मुख़्यमंत्री डॉ रमन सिंह का जवाब- ऐसा है अगर आप बीजापुर में रहते न तो यह प्रश्न थोड़ा धीरे करते। बीजापुर की परिस्थिति की बात अंबिकापुर में नहीं की जा सकती। मेरा कार्यकर्ता बारूदी सुरंग के बीच कार्य करता है। पिछले 2 साल में 70 कार्यकर्ताओं को नक्सलियों ने गोली मार दी  बाजार में उसकी ह्त्या कर दी। आप उसको राजनीतिक चस्मा से न देखें। आने वाले समय में हम वहां की परिस्थिति बदलेंगे।