अम्बिकापुर मे होगी भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक ..मुख्यमंत्री भी होगे शामिल

  • भाजपा प्रदेM कार्यसमिति की बैठक 22,23 जुन को अम्बिकापुर में- अनुराग
  • मुख्यमंत्री डाँ रमन सिंह , राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री सौदान सिंह रहेंगे मौजूद 
  • भाजपा प्रदेश अध्यक्ष धर्मलाल कौशिक की अगुवाई मे होगी बैठक 

अम्बिकापुर 

भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ की प्रदेश कार्यसमिति की महत्वपुर्ण बैठक दिनांक 22 व 23 जुन को सरगुजा संभाग मुख्यालय अम्बिकापुर में आयोजित की जाएगी, जिसकी जानकारी देते हुए भाजपा प्रदेश मंत्री अनुराग सिंह देव ने बताया की बैठक भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री धरमलाल कौशिक की अगुवाई मे आय़ोजित की जाएगी , इस बैठक में माननीय मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह, राष्ट्रीय सह-संगठन मंत्री माननीय सौदान सिंह जी, राष्ट्रीय महामंत्री सुश्री सरोज पाण्डेय, राष्ट्रीय सचिव व राज्यसभा सांसद माननीय रामविचार नेताम, प्रदेष महामंत्री संगठन माननीय पवन साय जी सहित भाजपा के सभी सांसदगण, प्रदेश भाजपा के पदाधिकारी, छ0ग0 शासन के सभी मंत्रीगण, प्रदेश कार्यसमिति में अपेक्षित विधायकगण एवं प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य उपस्थित रहेंगे।

उन्होंने बताया की बैठक में प्रदेश के विभिन्न मुद्दों के साथ साथ क्षेत्रीय मुद्दों पर भी गम्भीर चर्चा होगी एवं सरकार और संगठन द्वारा एक साथ बैठकर प्रदेष के विकास हेतु केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा लागु योजनाओं के जमीनी क्रियान्वयन व आगामी समय के लिए राजनैतिक रणनीति पर विचार विमर्श किया जाएगा।

बैठक की तैयारी हेतु जिला भाजपा संगठन को जिम्मेदारी प्रदान की गई है जिसमें दो दिवसीय बैठक हेतु आवास, भोजन सहित यातायात, मंच, मिडिया, सभाकक्ष व्यवस्था एवं अतिथि स्वागत हेतु कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी जानी है।
उन्होंने बताया की हैलिपैड, हवाई पट्टी, रेलवे स्टेशन, सड़क मार्ग हेतु अलग अलग स्वागत टीम का गठन किया जाएगा जिसमें भाजपा सहित युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, किसान मोर्चा अन्य सभी मोर्चे व प्रकोष्ठों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता सम्मिलित रहेंगे। बैठक के सफल आयोजन की तैयारी हेतु शीघ्र ही जिला भाजपा के द्वारा बैठक आहुत की जाएगी।