अम्बिकापुर प्रयास स्कूल के 24 छात्रो का जेईई एडवांस में हुआ चयन

अम्बिकापुर
सरगुजा के जिला मुख्यालय अंिम्बकापुर में संचालित प्रयास विद्यालय में पढ़ने वाले इस वर्ष 2016-17 के जेईई मैन्स से जेईई एडवांस हेतु अनुसूचित जाति एवं जनजाति के 24 छात्र चयनित हुये हैं। कलेक्टर भीम सिंह ने जईई एडवांस हेतु चयनित सभी छात्र छात्राओं को बधाई एवं शुभकामनाएॅ देते हुये उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त जे.आर. नागवंशी ने बताया है कि प्रयास विद्यालय अम्बिकापुर के 24 छात्र छात्राओं ने वर्ष 2016-17की  प्रतियोगी परीक्षा जेईई मैन्स से जेईई एडवांस हेतु चयनित हुये हैं। चयनित छात्र छात्राओं में अनुसूचित जनजाति के 21 छात्र छात्रायें, अनुसूचित जाति के 2 छात्र और अन्य पिछड़ा वर्ग के एक छात्र शामिल हैं। इनमें अभिषेक सिंह, अनुप एक्का, अनुरोहित एक्का, अरूण सिंह  पैकरा, कुमारी चन्द्रवती, चुगेन्द्र सिंह, ईश्वर राम, जयकिशन राम, केश्वर प्रसाद, कृष्ण कुमार, मुकेश तिर्की, नारायण सिंह, नरेन्द्र कुमार पैंकरा, प्रमोद कुमार मरावी, पुन्ना देशवारी, राजा राम, राजेश कुमार सिंह, राजकिशोर एक्का, रमेश कुमार, रविशंकर सिंह, ऋषिकेश सिंह, कुमारी रूपाजंली सिंह, संदीप कुमार एक्का, और सूर्या बैरागी हैं।
ज्ञातव्य है कि जिला मुख्यालय अम्बिकापुर में शैक्षणिक सत्र 2013-14 से प्रयास विद्यालय खोला गया है। इसका संचालन कन्या शिक्षा परिसर विशुनपुर अम्बिकापुर में किया जा रहा है। इसमें स्वीकृत सीट 250 हैं जिनमें से 242 सीटें भरी हुई हैं। प्रयास विद्यालय में 8 कक्ष हैं और यहाॅ कक्षा 11वीं से 12वीं की पढाई होती है। प्रथम वर्ष 2013-14 में कक्षा 11वीं में 125 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया था जिनमें 75 बालक और 50 बालिकाएं थी। इनमें अनुसूचित जनजाति के 96, अनुसूचित जाति के 4, अन्य पिछड़ा वर्ग के 17 और सामान्य वर्ग के 8 विद्यार्थी थे। वर्ष 2014-15 में 12वीं बोर्ड का परीक्षाफल अनुसूचित जनजातियों का 94.51 प्रतिशत, अनुसूचित जाति का 75 प्रतिशत अन्य पिछड़ा वर्ग एवं सामान्य वर्ग का 100 प्रतिशत परीक्षाफल रहा है। वर्ष 2015-16 में 12वीं बोर्ड का परीक्षाफल अनुसूचित जनजातियों का 92.47 प्रतिशत एवं अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा तथा सामान्य वर्ग का 100 प्रतिशत रहा है।
ज्ञातब्य है कि वर्ष 2014-15 मंे आयोजित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में प्रयास विद्यालय के 8 विद्यार्थी सफल रहे हंै। इनमें आई.आई.टी. में 1 विद्यार्थी एन.आई.टी में 5 विद्यार्थी और पी.एम.टी. में 2 विद्यार्थी सफल रहे हंै। वर्ष 2015-16 में एन.आई.टी में 3 छात्र तथा 18 छात्र-छात्राएं शासकीय इंजीनियरिंग काॅलेज मंे प्रवेष हेतु चयनित हुए थे। इस वर्ष 2016-17 में 24 छात्र छात्रायें जेईई मैन्स से जेईई एडवांस के लिए चयनित हुये हैं।