अम्बिकापुर के तरणताल में किया योग….

अम्बिकापुर

आज अंतराष्ट्रिय योग दिवस पर तरणताल अम्बिकापुर  मे जिला तैराकी संघ सरगुजा के तैराको द्वारा  जलयोग एवं जल क्रीणाओ का प्रदर्शन किया गया । अभी तक राष्ट्रिय अंतराष्ट्रिय स्तर पर तैराकी के क्षेत्र मे अम्बिकापुर को पहचान दिलाने वाले तैराकी के बालक बालिकाओ ने आज तरणताल मे बेहतरिन जल योग का प्रदर्शन करके सबका मन मोह लिया।तरणताल मे आज शायं अंतराष्ट्रिय योग दिवस मनाने जुटे तैराको ने गजब का हुनर दिखाते हुये पानी के भितर ही योग के कला का प्रदर्शन किया।भिन्न भिन्न मुद्राओ मे योग का प्रदर्शन करके मंत्र मुग्घ कर दिया।
लगभग 35 से अधिक तैराको के द्वारा पानी मे योग का प्रदर्शन  करके तैराकी और योग पर को साथ जोड़ने का प्रयास किया गया।

30 मिनट तक चले इस जलयोग कार्यक्रम मे शरीर को स्वस्थ और सुन्दर रखने के लिये तैराकी के महत्व को दिखाया गया। जिस प्रकार से योग तन और मन को शान्ती प्रदान करता है ठीक उसी प्रकार तैराकी भी शरिर और मन को शान्त रखने मे सहायक है। विभिन्न प्रकार के असाध्य रोगो को भी तैराकी के माध्यम से ठिक करने के उपाय बताये गये। नियमित रुप से तैरने पर शरिर को स्वस्थ,  सुन्दर और युवा बनाये रखने की बात बतायी गयी ।इस प्रकार से योग और तैराकी को एक दुसरे से जोड़ने का प्रयास किया गया।
जल मे सवाशन,  कमलाशन,  विश्रामासन , पदमाशन जैसे योग की क्रियाओ का प्रदर्शन किया गया।
सभी छोटे बड़े बालक बालिका तैराको के साथ उनके प्रशिक्षक अभिभावक तथा जिला तैराकी संघ के पदाधिकारीयो मे राजेश दुबे, सुरेश शर्मा, पार्थ भट्टाचार्य, मनोज सिह, अजय त्रिपाठी, हेमंत भारद्वाज,तरुण दुबे, आलोक भवाल, एवं जिला तैराकी संघ के सचिव शरद दुबे उपस्थित रहे।