देखिए VIDEO: बस से उतर रही लड़की का बिगड़ा बैलेंस, कंडक्टर ने बाल पकड़कर बचाया जान.!

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा हैं। वायरल वीडियो में देखा जा सकता हैं कि, बस में यात्रा कर रही एक लड़की उतरने के लिए दरवाजे के पास आती हैं। उसी दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ जाता हैं। वो सड़क पर गिरने ही वाली थी कि, कंडक्टर ने फुर्ती से समझदारी दिखाते हुए उसके बाल पकड़े और अंदर खीच लिया। ये घटना महज कुछ सेकंड में हुई। इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा हैं।

बताया जा रहा हैं ये वायरल वीडियो तमिलनाडु के इरोड का हैं। जहां एक निजी बस यात्रियों को लेकर बस डिपो से मेट्टूर जा रही थी। बस में सफर कर रही एक लड़की चितहार जाने के लिए बैठी थी। वो खड़ी हुई और दो कदम चली ही थी कि, बस के दरवाजे के पास उसका संतुलन बिगड़ गया। जिसके बाद बस कंडक्टर ने बाल पकड़कर उस लड़की की जान बचा लिया।

वहीं, लोगों ने लड़की की जान बचाने के लिए बस कंडक्टर को कई बार धन्यवाद दिया। लोगों ने कहा कि, गनीमत रही की कंडक्टर दरवाजा पर ही खड़ा था। इससे पहले लड़की रोड पर गिरती उसने फुर्ती दिखाते हुए लडकी की बाल पकड़ कर खींच लिया और जान बचा लिया।

देखिए Viral Video –