अपने वार्ड ही नही..दूसरे वार्डो में भी मास्क और सेनेटाइजर का वितरण कर रहे है..राजपुर के वार्ड 05 और 09 के पार्षद..दे रहे लोगो को घर पर ही रहने की सलाह!..

बलरामपुर..जिले के राजपुर नगर पंचायत क्षेत्र में स्वास्थ्यकर्मियों,पुलिसकर्मियों के बाद अब स्थानीय जनप्रतिनिधियों व व्यवसायियों ने भी मदद का हाथ बढ़ाया है..और राजपुर नगर पंचायत के पार्षदों द्वारा पार्षद मद से सेनेटाइजर और मास्क खरीदी गई है..वही वार्ड क्रमांक 05 और 09 के पार्षदों द्वारा अपने वार्डो के अलावा अपने पड़ोसी वार्डो के घर -घर मे दस्तक देकर लोगो को कोविड 19 के प्रति जागरूक करते हुए ..लॉक डाऊन का पालन की अपील की जा रही है..

Random Image

दअरसल वार्ड क्रमांक 05 से भाजपा पार्षद महेंद्र गुप्ता व वार्ड क्रमांक 09 से भाजपा पार्षद रेणु राजन त्रिपाठी घर -घर जाकर मास्क और सेनेटाइजर का निःशुल्क वितरण कर रहे है..इसके साथ ही ये पार्षदगण शासन के मंशानुरूप गरीबो को मिलने वाले दो माह की राशन सामग्री भी लोगो के घरों में मुहैय्या कराने में जुटे हुए है..

IMG 20200409 135513

इसके साथ ही आज इन पार्षदों ने थाना परिसर राजपुर व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में भी सेनेटाइजर और मास्क का वितरण किया है..