Monsoon Update: छत्तीसगढ़ में मानसून को लेकर बड़ा अपडेट, जानें कब से बरसेंगे बादल, गर्मी को होगी रवानगी

Weather Update: छत्तीसगढ़ में 12 से 15 जून के दौरान मानसून के आने की भविष्यवाणी रायपुर मौसम विभाग ने की है। अभी मध्य और दक्षिण भारतीय राज्यों में बने सिस्टम की वजह से छत्तीसगढ़ में प्री मानसून की बारिश हो रही है, जिससे प्रदेश का मौसम सुहाना हो गया है, लेकिन पिछले कुछ दिनों से मौसम में आए बदलाव की म राहत की बात यह है कि अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं आया है।

छत्तीसगढ़ का आज का मौसम

प्रदेश के मौसम में पिछले 3-4 दिनों से बदलाव देखने को मिल रही है। इस वजह से प्रदेश में उमस और गर्मी बढ़ गई है। बुधवार को प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान बेमेतरा में 43.3 डिग्री दर्ज किया गया। प्रदेश के जिलों में अधिकतम तापमान 36 डिग्री से लेकर 43.3 डिग्री तक बना हुआ है। अगले 24 घंटों में छत्तीसगढ़ के अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा।

छत्तीसगढ़ में इस सिस्मट का दिखा रहा असर

रायपुर मौसम केंद्र के वैज्ञानिक गायत्री वाणी कांचीभोटला ने बताया, “एक ट्रफ उत्तर पश्चिमी राजस्थान के ऊपर स्थित है, जो उत्तरी मध्य प्रदेश, दक्षिणी उत्तर प्रदेश, झारखंड और पश्चिम बंगाल होते हुए बांग्लादेश तक फैला हुआ है। मध्य और दक्षिण भारतीय राज्यों में सिस्टम बना हुआ है।”

“इस सिस्टम के प्रभाव से गुरुवार समेत अगले 2-3 दिनों में प्रदेश के एक दो जगहों पर गरज चमक के साथ हल्की बारिश का अलर्ट है। इसके साथ ही गरज चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने और अंधड़ चलने की भी चेतावनी है। अगले 3 दिनों में प्रदेश के अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री बढ़ोत्तरी होने की संभावना है।”

– गायत्री वाणी कांचीभोटला, वैज्ञानिक, रायपुर मौसम केंद्र

छत्तीसगढ़ के शहरों का तापमान

बुधवार को प्रदेश का अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गुरुवार को प्रदेश का अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।