धान खरीदी में सरकारी मशीनरी का हो रहा दुरुपयोग.. शराबबंदी अब ठंडे बस्ते में..रजनीश सिंह!..

बलरामपुर. जिले में आज त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों की तैयारियों को लेकर आज भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, व जिले के प्रभारी और बेलतरा विधायक रजनीश सिंह एक अहम बैठक ले रहे है..इस बैठक में जिले के भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित है..

Random Image

बलरामपुर प्रवास के दौरान भाजपा विधायक रजनीश सिह ने प्रदेश के कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए..यह आरोप लगाया है..की भूपेश सरकार अपने चुनावी घोषणा पत्र के 36 बिन्दुओ पर अमल करने में नाकाम रही है..इतना ही नही समर्थन मूल्य में धान ख़रीदी को लेकर राज्य सरकार किसानों को जबरन परेशान कर रही है..किसानों के घरों में छापेमारी की कार्यवाही की जा रही..उन्होंने प्रदेश सरकार पर धान खरीदी में सरकारी मशीनरी को झोंकने और महत्वपूर्ण विभागों के अधिकारियों को अपने मुख्य दायित्वों को छोड़कर धान खरीदी में लगाने का आरोप लगाते हुए..इन्ही सब मुद्दों को लेकर मतदाताओं तक पहुँचने की बात कही..विधायक रजनीश सिह ने प्रदेश सरकार पर यह भी आरोप लगाया कि सरकार धान का 2500 रुपये देने को लेकर अब भी विचार कर रही है..और किसानों को गुमराह किया जा रहा है..
वही त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के जिले के प्रभारी व बेमेतरा विधायक रजनीश सिह ने प्रदेश सरकार पर शराबबंदी की गई घोषणा पर से पीछे हटने का प्रदेश सरकार पर आरोप लगाया..इसके अलावा उन्होंने राज्य शासन द्वारा स्थानीय चुनावो में किये गए परिसीमन को लेकर भी पक्षपात करने का आरोप लगाया..

इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष शिवनाथ यादव,जिला महामंत्री ओमप्रकाश सोनी..गोपाल कृष्ण मिश्र,विनय पैकरा,जितेंद्र श्रीवास्तव ,मनोज गुप्ता समेत पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे..