जांजगीर चांपा। जांजगीर नैला नगर पालिका में फिर से एक बार यादवो का दबदबा बरकरार रहा, लगातार 30 वर्षों से यह परंपरा कायम है। जांजगीर नैला नगर पालिका में 25 वार्ड है, बीजेपी ने 6 कांग्रेस पार्टी ने 4 यादवों को टिकट दिया था जिसमे 6 लोगो ने जीत हासिल कर पार्षद बनकर आए हैं।
यह परंपरा लगातार पिछले 30 वर्षों से कायम है. यादव समाज से हमेशा 5 से 6 पार्षद जीतकर पालिका आते है और शहर का प्रतिनिधित्व करते हैं, जिसमें महिलाएं भी शामिल हैं। यादव समाज अपनी धमक के साथ यह परंपरा कायम रखें हैं. समाज की राजनीति, सामाजिक गतिविधियों में हमेशा सक्रियता देखी गई है. सेवाभाव से राजनीति में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं. प्रदेश में कई विधायक,सांसद पद पर है। समाज के लोग अब पंचायत चुनाव में भी अपना सक्रियता बढ़ चढ़कर निभा रहे हैं। समाज के लोग जनसेवक के रूप में राजनीति एवं सामाजिक गतिविधियों में अपनी जिम्मेदारी निर्वहन करते हैं.जिसके चलते समाज का ओहदा बड़ा है, पूरे प्रदेश में जनसंख्या के आधार पर दूसरे नंबर पर यादव समाज का नाम आता है। कई निगम में महापौर पद पर भी चुनकर आए हैं।
सामाजिक सेवा के अलावा राजनीति क्षेत्र में भी यादव समाज बढ़ चढ़कर प्रतिनिधित्व करता है। जिसके चलते मुख्यमंत्री से लेकर सांसद, विधायक के पद पर काबिज है। समाज में एक जुटता की मिसाल देखी जाती है। जिसके कारण पूरे प्रदेश में समाज एकजुट है। पंचायत चुनाव में भी समाज के कई लोग प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।