
जांजगीर चांपा। हनुमान जन्मोत्सव व क्रीड़ा भारती के स्थापना दिवस पर मेजर ध्यानचंद हॉकी मैदान जांजगीर में 2 दिवसीय खेल प्रतियोगिता व खिलाड़ियों के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया । कार्यक्रम का उद्घाटन छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने किया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि के रूप में रेखा देवा गढ़वाल अध्यक्ष नगर पालिका परिषद जांजगीर नैला मोहन यादव उपाध्यक्ष नगर पालिका परिषद जांजगीर नैला अरुण झाझडिया संरक्षक क्रीड़ा भारती जांजगीर चांपा रुपस्थित थे।
हॉकी प्रतियोगिता में बालक वर्ग में खेलो इंडिया सेंटर जांजगीर ने मेजर ध्यानचंद हॉकी एकेडमी को 2.1 से हराकर खिताब पर कब्जा किया। बालिका वर्ग में खेलो इंडिया हॉकी सेंटर ने जिला हॉकी संघ जांजगीर चांपा की टीम को 2.0 से पराजित कर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। संजना साहू सोनाली यादव रानी रोहिदास सीमा रोहिदास प्रियांशु गढ़वाल युवराज कहरा शालू ढीमर ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन किया। मैच के एम्पायर सोमदेव कुमार सूरज खरे थे। फुगड़ी बालिका वर्ग में ने प्रथम श्वेता सूर्यवंशी द्वितीय आंचल रोहीदास एवं तृतीय स्थान सीमा रोहिदास ने प्राप्त किया।
रस्सा कसी में बालक वर्ग में प्रथम किंग स्टार ने प्राप्त किया एवं द्वितीय स्थान स्टार 11ने प्राप्त किया। कार्यक्रम का समापन व पुरस्कार वितरण कार्यक्रम अंबेश जांगड़े पूर्व संसदीय सचिव छत्तीसगढ़ शासन के मुख्य आतिथ्य रेखा देवा गढ़वाल अध्यक्ष नगर पालिका परिषद जांजगीर नैला अरूण झाझडिया संरक्षक क्रीड़ा भारती जांजगीर चांपा अजीत गढ़वाल पार्षद सभापति हितेश यादव मंडल अध्यक्ष के विशिष्ट आतिथ्य में संपादित किया गया। इस अवसर पर हॉकी के नवोदित 36 खिलाड़ियों को मेडल देकर सम्मानित किया गया। हॉकी रस्सा कसी फुगड़ी खेल के खिलाड़ियों को ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के संयोजक राकेश गढ़वाल थे। कार्यक्रम का संचालन गोपेश्वर कहरा क्रीड़ा भारती प्रदेश उपाध्यक्ष ने किया। आभार प्रदर्शन राजीव ठाकुर जिलाध्यक्ष क्रीड़ा भारती ने किया। इस अवसर पर अमित यादव पार्षद प्रतिनिधि योगेश चौरसिया पार्षद गुड्डू कहरा पार्षद विवेक गोपाल प्रेमलता कौशिक देवा गढ़वाल सुशील कुमार सिंह उपाध्यक्ष क्रीड़ा भारती अमर सिंह गोंड पूर्व पार्षद सतीश शर्मा पलाश चंदेल नरेंद्र कश्यप पुष्पेंद्र निर्मलकर दीपक खरसन दयाराम कहरा राजेश कटकवार दीपक साहू टिंगा राम पुष्पेंद्र गढ़वाल चंद्रजीत सोनवान बादल गढ़वाल अंकुर गढ़वाल शिवानी कहरा सविता गढ़वाल दिव्यांशु दिनेश प्रदीप राठौर गोलू दुबे हरि सोनवानी संजना साहू सीमा रोहिदास रानी रोहिदास आंचल रोहिदास व क्रीड़ा भारती के सदस्य उपस्थित थे