छत्तीसगढ़: महिलाओं के लिए खुशखबरी



FatafatNews Desk: रायपुर में सिटी बस यात्रियों और महिलाओं के लिए खुशखबरी है। आज से रायपुर में सिटी बसें फिर से शुरू हो रही हैं। वहीं आज के दिन महिलाओं के लिए सिटी बस में सफर की टिकट फ्री रहेगी। यानी नवरात्रि के पहले दिन महिलाएं मुफ्त में सफर कर सकेंगी। पहले चरण में 15 बसें शुरू की जाएंगी। दो दिन बाद 30 और सिटी बसें चलेंगी।