चिरमिरी नगर निगम में 06 जनवरी को पार्षदों को दिलाई जाएगी शपथ.. मिलेगा नया महापौर.. दावेदारों की लिस्ट में इनके नाम आगे!

कोरिया. जिले के चिरमिरी नगर निगम को 06 जनवरी को नया महापौर मिल जायेगा। कलेक्टर डोमन सिंह ने अधिसूचना जारी करते हुए बताया है की चिरमिरी नगर निगम में 06 जनवरी को सभी चुने गए 40 पार्षदों को शपथ दिलाई जाएगी। जिसके बाद महापौर के लिए नाम निर्देशन होगा। नाम निर्देशन के बाद मतदान होगा फिर मतगणना कर परिणाम जारी किये जायेंगे। बता दें की, चिरमिरी नगर निगम की 40 सीटों में 24 कांग्रेस, 13 भाजपा व् 03 निर्दलीय के पाले में है.

जानकारी के मुताबिक, मनेन्द्रगढ़ विधायक विनय जायसवाल की पत्नी कंचन जायसवाल और महिला कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष बबीता सिंह चिरमिरी नगर निगम में मेयर के दावेदार हैं. बहरहाल, चिरमिरी नगर निगम के नए महापौर की कुर्सी पर कौन बैठेगा यह तो 06 जनवरी को ही पता चलेगा।