Chhattisgarh News: रेलवे कर्मी ने शिक्षिका को शादी का झांसा देकर किया रेप, इनकार के बाद गिरफ्तार



बिलासपुर। सिविल लाइन क्षेत्र में रहने वाली 45 वर्षीय शिक्षिका को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपित रेलवे कर्मी महिला को शादी करने का झांसा देकर छह साल से संबंध बना रहा था। बाद में वह शादी के मुकर गया। इसकी शिकायत पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर आरोपित रेलकर्मी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सिविल लाइन क्षेत्र में रहने वाली 45 वर्षीय महिला कोरबा जिले में शिक्षिका है।

उन्होंने अपनी शिकायत में बताया कि छह साल पहले उनकी पहचान जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा थाना क्षेत्र अंतर्गत अर्जुनी में रहने वाले अश्वनी कुमार बंजार (46 वर्ष) से हुई। वह हेमूनगर में किराए के मकान में रहकर रेलवे में काम करता था।

जान-पहचान का फायदा उठाते हुए रेलकर्मी ने महिला शिक्षिका को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। इसके बाद वह शादी को टालता रहा। बीते दिनों महिला ने शादी के लिए दबाव बनाया तो उसने शादी करने से साफ इन्कार कर दिया। महिला ने इसकी शिकायत सिविल लाइन थाने में की। इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर अरोपित रेलकर्मी को गिरफ्तार कर लिया है।