45 विधान सभा ने जाकर देखा गरीबो के चेहरे में खुशी है यह विकास यात्रा के साथ मेरे लिए तीर्थ यात्रा है….डॉ रमन

 

जांजगीर चाम्पा। (संजय यादव) मुख्यमंत्री डॉ. सिंह जांजगीर की आमसभा स्थल पर ही कुल 57 हजार 534 हितग्राहियों को बोनस, आबादी पट्टा, औजार, सायकल और अन्य विभागों द्वारा चेक व सामग्री वितरण किये। इसके अलावा 245 करोड़ 77 लाख 16 हजार रूपये लागत के कुल 65 विकास कार्यो का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किये। क्षेत्र के 36019 किसानों को 53 करोड़ 15 लाख रूपये धान बोनस का वितरण  कर नौ हजार 958 हितग्राहियों को मुख्यमंत्री आबादी पट्टा, 11 हजार 500 श्रमिकांे को औजार, सुरक्षा उपकरण और सायकल का वितरण किया । साथ ही 245 करोड़ 77 लाख 16 हजार रूपये के लागत के 65 विकास कार्यो का लोकार्पण व शिलान्यास किये। इनमें 19 करोड़ 32 लाख 14 हजार रूपये की लागत के 16 विकास कार्य का लोकार्पण और 226 करोड़ 45लाख रूपये के 49 विकास कार्याे का भूमिपूजन भी सम्पन्न हुआ। डॉ रमन सिंह ने सभा को संबोधित करते हुए बोले कि जांजगीर में ऐतिहासिक स्वागत  के लिए आभारी हूँ। जाजल्यदेव की नगरी में आप सब का स्वागत करता हूँ। कृषि ऋषि और  आद्योगिक कारण का तीनो का संगम है।  किसानों के खाते में 200 करोड़ का बोनस बटन दबा कर किया जाएगा।  धान का उत्पादन बढ़ाने वाले जिले के किसानों को मेरा नमन।  विकास ओ है जो मजदूरों के लिए बनी है। आज जांजगीर में लोग पलायन कर रहे रहे थे लेकिन हम शहर में विकास करके इसे रोके है। काग्रेस वाले विकास का विरोध करते है। वे नही जानते विकास क्या होता है। छत्तीसगढ़ में आ कर देखे विकास क्या होता है। विकास क्या होता ये जनसम्पर्क विभाग के जनमन पढ़े। काग्रेस को पता चल जाएगा विकास क्या है।  नरेन्द्र मोदी ने छत्तीसगढ़ के लोगो के लिए एक खास योजना बनाई है जो गरीबो के आयुष्मान भारत का योजना है। 45 विधान सभा ने जाकर देखा हूँ । गरीबो के चेहरे में खुसी है। यह विकास यात्रा के साथ मेरे लिए तीर्थ यात्रा है।