वैज्ञानिकों ने खोजा 5 हजार वर्ष पुराना जूता, देखकर सभी हैं हैरान

इंसानी जूते का आविष्कार हुए ज्यादा समय नहीं हुआ है, पर हाल ही में एक गुफा से करीब 5 हजार वर्ष पुराना जूता मिला है। इसको लेकर वैज्ञानिक खुद भी हैरान हैं। जी हां, आज हम आपको एक ऐसे जूते के बारे में बता रहें हैं जो करीब 5 हजार वर्ष पुराना है। आपको बता दें कि यह जूता वैज्ञानिकों को “अर्मेनिया के वायोत्ज जॉर प्रांत की अरेनी 1” से प्राप्त हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार यह एक फीते वाला जूता है पर वैज्ञानिक इस जूते को लेकर अभी हैरान हैं, क्योंकि वह समझ नहीं पा रहें हैं कि यह जूता किसी महिला का है अथवा किसी पुरुष का। शुरुआत में पुरातत्वविदों को यह जूता करीब 700 वर्ष पुराना लगा, पर जब इसकी जांच कराई, तब सभी हैरान रह गए, क्योंकि जांच में यह करीब 5 हजार वर्ष पुराना बताया गया है। आपको बता दें कि यह जूता हिममानव ओत्जी के समय से भी पुराना है।

जिस गुफा से यह जूता मिला है उसका तापमान ठंडा तथा एक सामान रहने वाला है, इसलिए वैज्ञानिकों का मत है कि इस तापमान के कारण ही गुफा में यह जूता सुरक्षित रहा होगा। जूते को देखने पर यह किसी महिला के पैर का जूता लगता है, पर वैज्ञानिकों का मत है कि उस समय आम इंसान के पैर का आकार भी छोटा होता होगा। इस जूते को देख कर यह पता लगता है कि उस समय भी इंसानी सभ्यता विकास की गति पकड़ चुकी होगी। जैसा कि आप जानते ही है कि इंसानी सभ्यता के विकास के बारे में लोगों की अपनी अलग-अलग राय है, पर इस जूते के मिलने से कई सवाल और भी उठने लगें हैं। आपको बता दें कि पहले भी पेड़ों के रेशें से बनी एक सैंडल मिली थी। यह सैंडल करीब ढाई हजार वर्ष पुरानी बताई जा रही है।