विडियों: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सभा मे 5 वाटरप्रुप डोम में 1 लाख लोगो की बैठने की व्यवस्था…8 सीसीटीव्ही की नजर सभा स्थल के चारो ओर….

-लोक निर्माण मंत्री सहित आला अधिकारियों ने लिया सभा स्थल का जायजा
– एसपीजी की टीम भी पहंुची मौके पर
जांजगीर चांपा। प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम स्थल पर लोक निर्माण मंत्री राजेश मुणत सहित राज्य सरकार के मुख्य सचिव सहित आला अधिकारीओ ने जायदा लेने जांजगीर पहंचें । नरेन्द्र मोदी की 22 सितम्बर को पुलिस लाइन मैदान में होने वाली आमसभा की तैयारी में प्रशासन जुटा है। 5 डोम तैयार किए जा रहे हैं। इनमें 1 लाख लोग बैठ सकेंगे। वहीं इन 5 डोम के सामने एक डोम में स्टेज का निर्माण किया जा रहा है। जहां से प्रधानमंत्री लोगों को सम्बोधित करेंगे। कड़ी सुरक्षा के बीच स्टेज व पण्डाल का निर्माण हो रहा है। यहां हर गतिविधि की विडियोग्रापी की जा रही है। आज एसपीजी की एक टीम यहां पहुंच गई है। जिले में पहली बार प्रधानमंत्री की सभा होगी। इसको लेकर प्रशासन इन दिनों पूरी तरह तैयारी में जुटा है। पुलिस मैदान में डोम लगाया जा रहा है। 5 डोम में 20-20 हजार लोगों के बैठने की क्षमता है। वहीं पीछे भी खाली मैदान है और सामने में एक डोम के नीचे प्रधानमंत्री का मंच बन रहा है। यह कार्य कड़ी सुरक्षा के बीच हो रहा है। सभी निर्माण कार्यो की विडियोग्रापी हो रही है। साथ ही काम में जुटे लोगों का पुलिस वेरिपिकेशन भी कराया गया है। वहीं आज शाम एसपीजी की एक स्माल टीम जांजगीर पहुंची है। टीम को मड़वा पावर प्लांट के गेस्ट हाउस में ठहराया गया है। कल भी एसपीजी के लोगों की आने की सूचना है। इधर भाजपाई प्रधानमंत्री की सभा के लिए भीड़ जुटाने की कवायद कर रहे हैं। कोई घर-घर जाकर नेवता दे रहा है तो कोई रिक्शा के माध्यम से प्रचार-प्रसार में जुटे हैं। वहीं फ्लेक्सी, पोस्टर, बैनर भी लगने लगे हैं। केरा रोड में डिवाइडर निर्माण का काम भी चल रहा है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रवास पर नियंत्रण कक्ष की स्थापना….
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रस्तावित प्रवास को ध्यान में रखते हुए जिला पंचायत कार्यालय में नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है। जिसका फोन नं. 07818-222996 है, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अजीत वसंत ने नियंत्रण कक्ष के लिए 6 अधिकारी-कर्मचारी की ड्यूटी लगाई है। यह नियंत्रण कक्ष 22 सितम्बर को सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक संचालित रहेगा। जिला पंचायत के लेखा अधिकारी जीएस सिदार, सहायक ग्रेड-3 नरेशकांत व स्टेनो विकास भार्गव सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक उपस्थित रहेंगे। इसी प्रकार दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे तक उप संचालक पंचायत हरजीत सिंह हुरा, सहायक ग्रेड-2 प्रकाश भगतानी और सहायक गे्रड-3 मोहना रात्रे की ड्यूटी लगाई गई है।
टी सी एल काॅलेज होगा मिडिया सेंटर….
खोखरा भाठा के शासकीय टीसीएल काॅलेज को प्रधानमंत्री प्रवास के लिए मिडिया संेटर बनाया गया है . जहां मिडिया के लोगो के लिए स्वाल्पहार एवं वही से सभा स्थल तक जाने के लिए व्यवस्था किया गया हैं ।
विडियों: