भारतीयों के लिए खुले जापानी नौकरियों के द्वार, मिलेगा 16 लाख का पैकेज…

पीएम मोदी के देश के लिए किए गए कार्य अब सामने आ रहे हैं। अब जापान भारतीयों को 16 लाख के पैकेज पर अपने यहां नौकरी दे रहा हैं। वर्तमान में पढ़ाई पूरी करने के बाद भी बहुत से युवायों को नौकरी के लिए यहां वहां चक्कर लगाने पड़ते हैं। पीएम मोदी ने ऐसे ही सभी लोगों को बेरोजगारी से बचाने के लिए “स्किल इंडिया” का नारा दिया था। अब उन्होंने अपने इस कार्य को आगे बढ़ाते हुए युवाओं की नौकरी का भी इंतजाम कर दिया हैं।

जापान इसलिए दे रहा हैं भारतीयों को नौकरी –

कुछ ही समय पूर्व एक सर्वे किया गया था। जिसमें यह बात सामने आई की ग्रेजुएशन करने के बाद जापान 25 हजार डॉलर तक की नौकरी देता हैं। भारत में यह रकम लगभग 16 लाख के बराबर होती हैं। सालाना इतनी रकम भारत के लोगों के लिए काफी होती हैं। केईदानरेन बिजनेस लॉबी ग्रुप ने एक रिसर्च की, जिसके तहत यह बात सामने आई की जापान से स्नातक करके निकले युवाओं को 2.13 लाख येन या 1885 डॉलर प्रतिमाह की नौकरी दी जाती हैं।

भारतीय मुद्रा में यह रकम लगभग 1.22 लाख रुपए के बराबर बनती हैं। जापान के हिसाब से यह सैलरी कम हैं इसलिए वहां पर कर्मचारियों को 1.10 लाख येन या 63 हज़ार रुपए बतौर भत्ता मिलता हैं। यही कारण है की अब जापान सरकार भारत के लोगों को नौकरी देना चाहती हैं। इसके लिए केंद्र की मोदी सरकार ने पहल भी कर दी हैं और वह जापान में भारत से करीब 3 लाख युवाओं को ऑन जॉब ट्रेनिंग के लिए भेज रही हैं।

यह है आगे की रूप रेखा –

अब केंद्र सरकार की आगे की रूप रेखा यह है की कौशल विकास योजना के तहत इन सबहिं युवाओं को 3 से 5 वर्ष के लिए जापान भेजा जायेगा। वहां जाकर ये भारतीय युवक जापान की तकनीक को सीखेंगे तथा वहां की इंडस्‍ट्रीज़ में कार्य भी करेंगे। आपको बता दें की इस सारे कार्य का खर्च भी जापान सरकार उठा रही है। इस योजना की सभी तैयारी अब तक लगभग पूरी हो चुकी हैं। अब आपको यकीन हो ही गया होगा की पीएम मोदी भारत के युवाओं के भविष्य को अच्छा बनाने के लिए कार्य कर रहें हैं।