जांजगीर नैला पालिका पहुंचे नगरी निकाय विभाग के संयुक्त संचालक… निर्माण कार्यो का लिया जायजा…

जांजगीर चांपा। नगर निकाय विभाग के संयुक्त संचालक हिमांशु तिवारी आज जांजगीर नैला नगर पालिका कार्यालय पहुचें । नगर पालिका अधिकारीयो एवं कर्मचारी से मिल कर सभी कार्यो की समीक्षा की। जांजगीर नैला नगर पालिका के माली हालत ठीक नही है .महीनो से स्वीकृत निर्माण कार्य नही हो पा रहा है न ही नये काम स्वीकृत हो पा रहे हैं। जांजगीर नैला नगर पालिका मे राजस्व की वसुली में लक्ष्य के अनुरूप नही हो पा रहा हैं। 2018.-19 वित्तीय वर्ष मे स्वीकृत कार्यो का जायजा लेने के साथ नगर पालिका संबधित सभी कार्यो की जानकारी कार्यालय पहुंच कर लिया । वही अधिकारीयों से जानकारी लेकर राजस्व की वसुली मे तेजी लाने , स्वीकृत निर्माण कार्यो को राशि लेप्स होने की जानकारी लेकर अधिकारीयो को दिशा निर्देश दिये । मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने बातया कि वित्तीय वर्ष 2018-19 नगर पालिका के अन्तर्गत करोड़ों के निर्माण कार्यो की राशि स्वीकृत होने के बाउजुद शहर मे निर्माण कार्य नही हो पाया किस कारण नही हो पाया इन सब की जानकारी लेकर दिशा निर्देश दिये है। वही पीएम आवास की भी जानकारी लिये।