…जब भाजपा जिला युवामोर्चा के जिलाध्यक्ष राजु मंहत का फोटो प्लेक्स मे लगा कर सोशल मिडिया में कांग्रेस ज्वाइन करने की अपवाह उड़ाई..

जांजगीर चांपा। छत्तीसगढ़ विधान सभा के अध्यक्ष व सक्ती के विधायक डां चरण दास मंहत का आगमन विधानसभा अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार क्षेत्र में होने जा रहा था। नगर के कांग्रेसी कार्यकर्ता अपने नेता के आगमन को लेकर अतिउत्साहित थे। नगर के जगह – जगह पोस्टर ्र बेनर ्र प्लेक्स, से पटे थे। सभी कांग्रसी कार्यकर्ता नेताजी के एक नजर पड जाये इसलिए चैक चैराहो मे पोस्टर से पाट दियें थे। चांपा नगर मे स्वागत के लिए सभी चैक चैराहा मे पोस्टर लगा कर अपने नेता का स्वागत की तैयारी थी। इसी पोस्टर मे एक जगह भाजपा जिला युवा मोर्चा राजु मंहत के साथ और अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं के फोटो किसी कांग्रेसी कार्यकर्ता ने प्लेक्स मे लगा दिया। फिर क्या यह सब नजारा देख आम लोगो व भाजपा कार्यकार्ताओ ंमें तरह -तरह की चर्चा होने लगी। लेकिन काफी देर हो चुका था। जब इस की जानकारी जिलाध्यक्ष को हुई तो प्लेक्स मे लगे अपने फोटो को देख गुस्सा गये । तत्काल अपने कार्यकर्ता को भेज अपना फोटो को प्लेक्स से फाड़कर अलग करवा दिया। यह सब नजारा देख भाजपा के अन्य कार्यकर्ता अंचाभित हो गये कि आखिर युवामोर्चा के जिलाध्यक्ष राजु मंहत को फोटो कांग्रेसी कार्यकर्ता के साथ डां मंहत के स्वागत मे कैसे लग गया। कार्यकर्ताओ के साथ आम लोगो में यह चर्चा का विषय रहा है। वही कांग्रेसी इस बात की अफवाह सोशल मिडिया मे उडाते रहे की युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अपने कार्यकर्ताओ के साथ कांग्रेस ज्वाइंन कर रहे है। लेकिन इन सभी बातो का सच्चाई जब समाने आई जब स्वंय युवामोर्चा के जिलाध्यक्ष ने फटाफट न्यूज रिपोटर से चर्चा कर सारी बातो की सच्चाई बताई।