काग्रंेसी कार्यकर्ताओ पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज आत्याचार की पराकाष्ठा ,निंदनीय कृत्य- इंजी रवि पाण्डेय

 

बिलासपुर में कांग्रेसियों पर की गई लाठी चार्ज के विरोध में पुतला दहन …
जांजगीर चांपा।  जिला कांग्रेस  कल कचहरी चैक पर बिलासपुर मे काग्रंेसी कार्यकर्ताओ पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज के विरोध में सरकार का पुतला दहन किया जाएगा। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव इंजी रवि पाण्डेय ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि काग्रंेसी कार्यकर्ताओ पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज आत्याचार की पराकाष्ठा है ,शर्मनाक और निंदनीय कृत्य करवाया गया है. बिलासपुर मे काग्रेसी कार्यकर्ताओं पर, जनता हर चोठ का हिसाब लेगी। बिलासपुर कांग्रेस भवन में कांग्रेसजनों की आयोजित बैठक में बलातपूर्वक घूसकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा बेहर्मी से पिटाई की गई। इसके विरोध में 19 सितम्बर बुधवार को मध्याह 12 बजे कचहरी चैक में नवनियुक्त जिला कांगे्रस अध्यक्ष श्रीमती रश्मि गबेल, विधायक मोतीलाल देवांगन, चुन्नीलाल साहू व जिले के वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं की उपस्थिति में मंत्री अमर अग्रवाल व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह का पुतला दहन किया जायेगा। जिले के कांग्रेसजनों से उपस्थिति की अपील की गई है।