The Chairman, National Commission for Scheduled Castes (NCSC), Dr. P. L. Punia holding a Press Conference, in New Delhi on September 06, 2012.
रायपुर । छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी पीएल पुनीया का आज छत्त्तीसगढ़ दौरा था जिसमें कयास लगाये जा रहेे थे कि बाकी बचे निगम मंडलो की नियुक्ति पर अंतिम चर्चा हो जायेगा लेकिन ऐसा नही हुआ, मिडिया से चर्चा के दौरान पीएल पुनीया ने इन सवाल पर किसी प्रकार की चर्चा नही किया. वही सूत्रो से मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है। कि सत्ता और संगठन के बीच तालमेल नही होने के कारण फाइनल नामो पर मुहर नही लग रहा है। बताया जा रहा के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम अपने करीबी दो लोगो को निगम मंडलों मे लेना चाह रहे है. लेकिन प्रदेश के मुख्यमंत्री इस बात से राजी नही है। मुख्यमंत्री अपने बयानो मे कई बार कह चूके है कि निगम मंडलो की नियुक्ति मुख्यमंत्री ही फाइनल करेंगें जिसके चलते कई बार सत्ता और संगठन के बीच तकरार भी दिखने को मिला था। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम में एक बार बैठक मे उपस्थित नही हुऐ थे। जिससे यही अंदाज लगाया जा सकता है कि कांग्रेस पार्टी में निगम मंडलो की नियुक्ति को लेकर संगठन और सत्ता के बीच तकरार चल रहा है। जिसके कारण कांग्रेस प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया रायपुर पहुचें हुए थे। वही बताया जा रहा है आलाकमान भी साफ कह दिया है जब तक नामो की फाइनल लिस्ट मे प्रदेश अध्यक्ष की हस्ताक्षर नही होते तब तक किसी प्रकार की फाइनल लिस्ट जारी नही हो सकती है। अब यही कहा जा सकता है कांग्रेस निगम मंडलो में नियुक्ति के लिए नेताओं को थोड़ा और इंतजार करना पडे़गा।
सूरजपुर। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष रामानंद जायसवाल एवं भाजपा मण्डल बिश्रामपुर अध्यक्ष लीलु प्रसाद गुप्ता के सहमति से पिछड़ा वर्ग मोर्चा...