बलरामपुर..ज़िले के पहाड़ी और घने जंगलों के बीच बसे गांव ऊपर कंडा गांव में बीती रात एक महिला के द्वारा जहर सेवन किये जाने की सूचना जिला पंचायत उपाध्यक्ष धीरज सिंह देव तक पहुँची उन्होंने बगैर लेट लतीफ किये स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियो से चर्चा कर एंबुलेंस और स्वास्थ्य कर्मियो के साथ रात के तकरीबन दो बजे गांव में दस्तक दी..जिसके बाद महिला को जिला अस्पताल लाया गया..जहाँ महिला का उपचार शुरू हुआ…वही महिला की हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है।
बता दे की पथरीले रास्तो से होकर रात के समय में सीतारामपुर पाठ से लगे ऊपर कंडा गांव जाने में लोग अनायास कतराते है..और यही वजह थी..की रात के समय में खुद जिला पंचायत उपाध्यक्ष धीरज सिंह एंबुलेंस के साथ गांव के लिये रवाना हुये थे..उनकी मेहनत भी रंग लायी..
जिला पंचायत उपाध्यक्ष धीरज सिंह देव की पहचान क्षेत्र में एक ऐसे जनप्रतिनिधि के रूप में है..जो हमेशा क्षेत्र के लोगों के मदद के लिये तत्पर रहते है..और इस बार भी उन्होंने तत्परता का परिचय देते हुए..सेवाभाव से पहल कर जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही महिला को बचाने में मदद की है!.
बहरहाल उक्त महिला की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है..हालाँकि महिला ने किन परिस्थितियों में जहर सेवन किया यह जाँच का विषय है..जिसकी जाँच में पुलिस जुटी हुई है।
