सरगुजाः पुलिस के SI ,ASI समेत पुलिसकर्मियों का तबादला, एसपी ने जारी किया आदेश, देखिए सूची..

छत्तीसगढ़ः सरगुजा पुलिस अधीक्षक अमित तुकाराम कांबले ने पदभार लेते ही पुलिसिंग में कसावट लाने के लिए पुलिस कर्मियों की लगातार फेरबदल कर रहे हैं। एसपी ने 13 पुलिसकर्मियों का तबादला आदेश जारी किया है। जिसमें सात आरक्षक, तीन प्रधान आरक्षक, दो उपनिरीक्षक, एक सहायक उप निरीक्षक शामिल है।

उप निरीक्षक
उप निरीक्षक राम प्रताप साहू को थाना गांधीनगर से थाना बतौली, धीरेंद्रनाथ दुबे को चौकी प्रभारी केदमा से गांधीनगर तबादला किया गया है।

सहायक उप निरीक्षक
सहायक उप निरीक्षक अजीत मिश्रा को थाना उदयपुर से चौकी प्रभारी केदमा में तबादला किया गया है।

प्रधान आरक्षक
प्रधान आरक्षक सुरेश राम को थाना सीतापुर से थाना लुण्ड्रा, ज्ञानचंद को थाना धौरपुर से पुलिस सहायता केंद्र जिला अस्पताल, जयनाथ राम को थाना लुण्ड्रा से थाना धौरपुर तबादला किया गया है।

आरक्षक
आरक्षक हरिराम अगरिया थाना कमलेश्वरपुर से यातायात शाखा,अशोक खेस को रक्षित केंद्र अम्बिकापुर से थाना सीतापुर, अमृत राम रक्षित केंद्र अम्बिकापुर से थाना सीतापुर, मुनेश्वर पैकरा को रक्षित केंद्र अम्बिकापुर से थाना लखनपुर, सुशील खेस को रक्षित केंद्र से अम्बिकापुर से थाना गांधीनगर सम्बद्ध यातायात शाखा, रामसेवक पोर्ते को थाना कमलेश्वरपुर से यातायात शाखा, नवीन खलखो चौकी मणीपुर से थाना कमलेश्वर पुर तबादला किया गया है


WhatsApp Image 2021 07 23 at 20.18.26 1