MLA SHYAM BIHARI JAISWAL
चिरमरी रवि कुमार सावरे की रिपोर्ट
केबी पटेल ग्रुप आॅफ काॅलेज के द्वारा गत दिवस जनता को दुपहिया वाहन चलाते समय सुरक्षित रहने का संदेश देने के लिए हेलमेट रैली व वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक श्याम बिहारी जायसवाल विशिष्ट अतिथि पार्षद राम निवास पाण्डे उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के द्वारा मां सरस्वती के समक्ष द्वीप प्रज्वलित कर की गई।
इसके पश्चात कालेज परिसर में पौधारोपण समस्त अतिथियों व कालेज के छात्राओं के द्वारा किया गया। जिसके उपरांत हेलमेट पहनने और पर्यावरण को प्रदूषण मुक्त करने के लिए पौधारोपण करने के लिए समाज में जन जागरूकता लाने छात्र-छात्राओं के द्वारा शपथ ली गई। वहीं स्थानीय विधायक द्वारा लोगों को संबोधित करते हुए हेलमेट पहनने और पौधारोपण से होने वाले लाभ की जानकारी दी गई।
जिसके पश्चात हेलमेट रैली को विधायक द्वारा हरी झंडी दिखा कर रवाना किया गया। बाईक रैली बड़ा बाजार, हल्दी बाडी, डोमनहिल होते हुए वापस गोदरीपारा में समाप्त हुआ। इस दौरान कालेज के अध्यक्ष पूर्व विधायक दीपक पटेल, संजय सिंह, राजू नायक, नरेन्द्र पाण्डे, शाहिद महमूद, सोमनाथ दत्ता सहित कालेज के समस्त स्टाफगण, काॅलेज की छात्रायें व आम नागरिक उपस्थित रहे।
