ब्रेकिंग … जली हालत मे मिला 17 वर्षीय किशोरी का शव
बालोद जिले के गुरुर थाना क्षेत्र के ग्राम मुजगहन में 17 वर्षीय किशोरी ने 12 वी की परीक्षा में पूरक आने से क्षुब्ध होकर गांव के ही तालाब किनारे खेत मे जाकर अपने ऊपर मिट्टी तेल डालकर आग के हवाले कर दिया .. जहाँ उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई थी।
घटना के संबंध में मिली जानकारी अनुसार 17 वर्षीय किशोरी मेनका साहू मंगलवार शाम घर से निकली हुई थी।जो देर रात घर नही लौटी तो परिजनों ने देर रात खोजबीन की पर कुछ पता नही चला।सुबह जब हुई तो पता चला कि बेटी ने मिट्टी तेल डालकर आत्महत्या कर ली तो परिजन सकते में आ गए। वही गुरुर पुलिस सूचना मिलते ही घटना स्थल पहुँचकर जांच पड़ताल कर अपराध कायम कर लाश को पीएम के लिए भेज दिया है।
About the Author
Parasnath Singh
Administrator
Editor At Fatafat News | Ambikapur, Surguja (CG) | parasnathsingh143@gmail.com | +918120222485, +919755297370, +918889520576, +919691887032
