Parasnath Singh
Published: May 24, 2018 | Updated: August 31, 2019 1 min read
मुम्बई रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के अफेयर की चर्चा बी टाउन में इन दिनों जोरों पर है। दोनों करण जौहर की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में साथ काम कर रहे हैं। फिल्म के सेट के अलावा दोनों अक्सर मूवी डेट और डिनर डेट पर देखे जाते हैं। हाल ही में सोनम कपूर की शादी के रिसेप्शन पर साथ पहुंचकर दोनों ने इन अफवाहों को और गरम कर दिया है। सोनम कपूर के रिसेप्शन की एक फोटो आलिया ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर डालकर ‘YESS’ लिखा था। इसके बाद कई लोगों ने कहा था कि आलिया भट्ट अपनी तरफ से मीडिया में आ रहीं खबरों पर मुहर लगा चुकी हैं।
ऋषि कपूर ने मंगलवार को ट्वीट कर भट्ट परिवार को शुक्रिया कहा है। ऋषि कपूर के इस ट्वीट के बाद से ही रणबीर और आलिया के लिंकअप की खबरों को कन्फर्म माना जा रहा है। यूजर्स भी इसे रणबीर और आलिया से ही जोड़कर देख रहे हैं। इससे पहले रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर ने आलिया की फोटो पर कमेंट कर अपना प्यार जताया था।