नक्सल जिले के स्कूलों की कमान सम्हाली पुलिस ने अब सुरक्षा कौन करेगा…?

कांकेर (कृष्ण मोहन कुमार) कांकेर दो दिनों तक स्कूलों में कांकेर पुलिस विभाग के अधिकारी कर्मचारी क्लास लेंगे इस सम्बन्ध में कांकेर एस पी ने सभी थाना चौकी को निर्देश जारी किया है। स्कूलों में अधिकारी से लेकर आरक्षक तक स्कूलों में पढ़ाएंगे। शिक्षा कर्मियों के हड़ताल के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक ने यह निर्णय लिया है.. बहरहाल स्कूलों में पढ़ाई की समस्या का समाधान तो कांकेर पुलिस ने खोज निकाला है लेकिन अब सवाल यह जन्म ले रहा है की नक्सलप्रभावित अतिसंवेदनशील जिले के पुलिस कर्मी अगर पढ़ाने चले जायेंगे तो लोगो की और खुद उनकी सुरक्षा कौन करेगा..

लिहाजा कांकेर पुलिस का यह फैसला खुद उन्ही के लिए एक बड़ी चुनौती ना बन जाए.. कही टीचर बनने के चक्कर में पुलिस से कोई बड़ी चूक ना हो जाए इस बात पर भी जिले के पुलिस कप्तान को नजर रखनी होगी..