बोनस तिहार में किसानो ने हल लेकर घेरा CM को…?

अम्बिकापुर किसान बोनस तिहार में अंबिकापुर पहुंचे प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह से मिलने और धान का बोनस लेने आये किसान अपने साथ हल लेकर आये थे और बोनस तिहार में मुख्यमंत्री को हल दिखा कर उनका स्वागत किया.. दरअसल भाजपा किसान मोर्चा के द्वारा हल लेकर आने का आयोजन किया था.. आयोजन में किसानो के साथ किसान मोर्चा से भारत सिंह सिसोदिया और अनिल अग्रवाल उपस्थित रहे…

दरअसल लम्बे इन्तजार के बाद छत्तीसगढ़ के किसानो को प्रदेश सरकार ने बोनस दिया है.. और दीवाली से ठीक पहले बोनस को दीवाली बोनस के रूप में देखा जा रहा है.. जाहिर है की बोनस मिलने से किसानो में हर्ष है.. लिहाजा कार्यक्रम में आये हजारो किसानो में से कुछ किसान कार्यक्रम में हल लेकर पहुँच गए और मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह का आभार व्यक्त क्या.. गौरतलब है की इस पूरे आयोजन में ये किसान मुख्य आकर्षण का केंद्र रहे…