बांध में नहाते हुए डूबने से दो किशोर की मौत….

बिश्रामपुर (पारसनाथ सिंह) करंजी चौकी अंतर्गत ग्राम बतरा के बांध में आज शाम दो किशोर की डूबने से मौत हो गई। और इस घटना से क्षेत्र में सनसनी व्याप्त है। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम राई के दो लड़के तन्मय जायसवाल पिता रामचंद्र जायसवाल उम्र 12 वर्ष और सक्षम जायसवाल पिता अजय जायसवाल उम्र 09 वर्ष , आज शाम को लगभग 4 बजे बतरा में स्थित डेम बांध की तरफ घूमने गए थे। और बांध के पास पहुचने के बाद दोनों ने अपने कपडे उतारकर बांध में नहाने के लिए प्रवेश किया और नहाने लगे।

Random Image

नहाते समय उनके पैर फिसलते गए। और वो गहराई में पहुच गये। और डूबने लगे।  वही के पास के एक चरवाहे ने उन्हें बांध से बाहर निकाला और एक लड़के ने इसकी सुचना उनके परिजनों को देने के  बाद  दोनों लड़को को बिश्रामपुर के SECL अस्पताल में ले जाया गया लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी।