राजनैतिक जमीन में नहीं अपनी जमीन पर हल चला रहे है नन्द कुमार साय

जशपुर संजय यादव  भाजपा के राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष  नन्द कुमार साय ने आज राजनैतिक जमीन से अलग जमीन पर हल जोतते नजर आए। जी हां अपने मिलनसार व्यक्तित्व और साफ सुथरी छवि वाले श्री साय आज सुबह अपने गृह ग्राम भगोरा के अपने खेत में नजर आए। इस दौरान जुताई के शुभ मूहुर्त मे अपने हाथो मे लगना लिए श्री साय ने नागर से जुताई की। अपने परंपरागत लिबाज मे हाथो मे हल थामे राष्ट्रीय अध्यक्ष ने काफी देऱ तक नागर जोता । जिसके बाद  उनके खेत मे धान का “बीजा रोपण” की शुरुआत की गई।

Random Image

unnamed 4 5

गौरतलब है की देश में इन दिनों व्ही.आई.पी.कल्चर छोड़ने को लेकर एक बड़ी बहस छिड़ी हुई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई नेताओं मंत्रियो और अधिकारियों की लाल बत्ती निकलवा दी और व्ही आई पी कल्चर छोड़ने की अपील की गई थी। जिसके बाद नेताओ के दिल से व्ही आई पी कल्चर तो समाप्त नहीं हुआ लेकिन भाजपा के राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाती आयोग के अध्यक्ष नन्द कुमार साय ने अपने पारंपरिक कार्य को करने के लिए अपने खेत में खुद ही हल चलाते नजर आये। वही पिछले दिनों प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री ननकी राम कँवर को भी अपने खेत में काम करते देखा गया था। बहरहाल नन्द कुमार साय और ननकी राम कँवर जैसे नेता व्ही आई पी कल्चर छोड़ने की इस मुहिम में नेताओं के लिए मिशाल साबित हो रहे है। हो सकता है श्री साय भाजपा के विभिन्न पदों में रहते हुए भी इस तरह के कृषि कार्य करते रहे हो लेकिन इस बार शोसल मीडिया में खेती करते की वायरल तस्वीर ने उनकी सादगी को चर्चा का विषय बना दिया है।