अम्बिकापुर। सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए सरगुजा पुलिस द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ लगातार सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में बतौली पुलिस ने शराब के नशे में और बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस के बाइक चला रहे एक युवक के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की है। मामले की सुनवाई करते हुए न्यायालय ने आरोपी चालक पर 15,000 रुपये का अर्थदंड लगाया है।
जानकारी के अनुसार, थाना बतौली पुलिस की टीम क्षेत्र में नियमित वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बिना नंबर की एक एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल को रोककर चालक से पूछताछ की गई। चालक ने अपना नाम सत्यनारायण ठाकुर (पिता- ठाकुर राम, उम्र 29 वर्ष), निवासी नवापारा, थाना दरिमा बताया। जांच के दौरान युवक शराब के नशे में धुत पाया गया।
पुलिस ने तत्काल युवक की मेडिकल जांच कराई, जिसमें शराब सेवन की पुष्टि हुई। साथ ही उसके पास वाहन चलाने का वैध लाइसेंस भी नहीं था। इस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 और 3/181 के तहत मामला दर्ज कर प्रकरण को न्यायालय में पेश किया, जहाँ कोर्ट ने उस पर 15 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। इस पूरी कार्रवाई में बतौली थाना प्रभारी निरीक्षक विवेक सेंगर सहित पुलिस टीम के अन्य अधिकारी और कर्मचारी सक्रिय रहे।
