सूरजपुर। जिले के जयनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत महावीरपुर गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब कालीघाट स्थित ग्राम पंचायत मुख्य मार्ग से करीब 25 मीटर की दूरी पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ। राहगीरों द्वारा शव देखे जाने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही जयनगर थाना पुलिस और फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स की टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए हैं। फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाने के लिए मौके का बारीकी से मुआयना किया है। फिलहाल मौत के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल सका है।
