जांजगीर। ठाकुर छेदीलाल बैरिस्टर स्मृति समारोह 2026 में जय भारत स्कूल जांजगीर की कक्षा 3 की छात्रा कु. सान्वी वी. यादव ने अपनी शानदार भरतनाट्यम प्रस्तुति से समारोह में मौजूद दर्शकों का मन मोह लिया। पारंपरिक वेशभूषा और भाव-भंगिमाओं के साथ सान्वी ने आत्मविश्वास से भरतनाट्यम की प्रस्तुति दी।
उनकी प्रस्तुति को दर्शकों ने खूब सराहा और तालियों से उत्साहवर्धन किया। छोटी उम्र में सान्वी की कला और मंच पर प्रस्तुति देने के आत्मविश्वास ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। समारोह में उपस्थित लोगों ने सान्वी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनकी प्रतिभा की सराहना की।
