रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस महकमे में एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिला है। राज्य के पुलिस मुख्यालय (PHQ) रायपुर से जारी एक आधिकारिक आदेश के तहत प्रदेश के अलग-अलग जिलों में पदस्थ 64 पुलिस इंस्पेक्टरों (निरीक्षकों) का तबादला कर दिया गया है।
पुलिस महानिदेशक (DGP) अरुण देव गौतम द्वारा जारी इस आदेश के बाद सभी प्रभावित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनातियों वाले जिलों में भेज दिया गया है। इस बड़े फेरबदल के तहत सरगुजा में पदस्थ इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार द्विवेदी को भी नई जिम्मेदारी सौंपते हुए सुकमा जिला स्थानांतरित किया गया है।



