रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर पदोन्नति की गई है, जिसके तहत राज्य के 61 सब इंस्पेक्टरों (SI) को इंस्पेक्टर (TI) के पद पर प्रमोट किया गया है। पदोन्नति पाने वाले ये सभी पुलिस अधिकारी साल 2013 बैच के सब इंस्पेक्टर हैं, जो लंबे समय से अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे।
पुलिस महानिदेशक (DGP) अरुण देव गौतम ने इस संबंध में आधिकारिक पदोन्नति सूची जारी कर दी है। इस बड़ी पदोन्नति के बाद पुलिस महकमे में हर्ष का माहौल है, हालांकि प्रमोट हुए इन सभी निरीक्षकों के नए पदस्थापना आदेश (Posting Order) बाद में अलग से जारी किए जाएंगे, तब तक ये वर्तमान स्थानों पर ही अपनी सेवाएं देते रहेंगे।



