जशपुर। छत्तीसगढ़ में जशपुर जिले के बागबहार थाना क्षेत्र में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहाँ एक युवक को आपसी विवाद के बाद रस्सी से बांधकर बंधक बनाया गया और फिर लात, घूंसों व डंडों से उसकी बेरहमी से पिटाई की गई। युवक रहम की गुहार लगाता रहा, लेकिन हमलावर उसे पीटते रहे।
पिटाई का यह खौफनाक वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आया है और मामले की सघन जांच शुरू कर दी गई है। आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
