बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ डौंडी थाना क्षेत्र के अंतर्गत चोरहापड़ाव रेलवे ट्रैक पर एक प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतकों में एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की और एक 20 वर्षीय युवक शामिल है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुँची और शवों को कब्जे में लेकर शिनाख्त की कार्यवाही शुरू की।
शुरुआती जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ नजर आ रहा है, जिसके चलते दोनों ने यह आत्मघाती कदम उठाया। पुलिस ने घटनास्थल से एक मोटरसाइकिल भी बरामद की है, जो संभवतः मृतकों की ही है। फिलहाल डौंडी पुलिस मर्ग कायम कर मामले की विस्तृत विवेचना में जुट गई है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आखिर किन परिस्थितियों में दोनों को मौत को गले लगाना पड़ा।
