सुकमा। जिले के कोंटा में रविवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पीडब्ल्यूडी विभाग के एक कर्मचारी की जान ले ली। जानकारी के मुताबिक, कोंटा लोक निर्माण विभाग (PWD) में सहायक ऑपरेटर के पद पर कार्यरत सोयम श्रीनू अपनी मोटरसाइकिल से विनयपुरम से कोंटा की ओर आ रहे थे। सुबह करीब 7:30 बजे जैसे ही उनकी बाइक विनयपुरम मोड़ के पास पहुँची, वाहन अचानक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
टक्कर इतनी भीषण थी कि मूल रूप से कटमगुडा निवासी श्रीनू की मौके पर ही मृत्यु हो गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही कोंटा पुलिस और मृतक के परिजन तत्काल घटनास्थल पर पहुँचे, जिसके बाद शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोंटा ले जाया गया। वर्तमान में पुलिस मर्ग कायम कर औपचारिकताएं पूरी कर रही है और पोस्टमार्टम के उपरांत पार्थिव शरीर परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
