बलरामपुर..भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के आव्हान पर भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल के मार्गदर्शन में जिले में 7 अप्रैल से 12 अप्रैल तक गांव चलो बस्ती चलो अभियान चलाया जा रहा है..जिसके तहत रामानुजगंज विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बड़कीमहरी में आयोजित अभियान में मुख्य अतिथि के तौर पर जिला कार्यालय मंत्री अजय गुप्ता गुप्ता पहुंचे..और उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में ग्रामीणों को जानकारी दी ..उन्होंने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा की प्रदेश में केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न हितग्राही मूलक योजनाएं संचालित है..जिसका लाभ वे बढ़चढ़कर ले..सरकार की मंशा है कि समाज के अंतिम पंक्ति तक जनकल्याणकारी योजनाएं पहुंचे, तभी वे तमाम योजनाएं सार्थक साबित होंगी। वही उन्होंने गांव में स्वच्छता के संकल्प के साथ स्वच्छता अभियान में भी हिस्सा लिया..

गौरतलब है कि, सबका साथ सबका विकास के तर्ज पर भाजपा स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में भाजपा के पदाधिकारी गांव चलो बस्ती चलो अभियान 7 अप्रैल से 12 अप्रैल तक चला रही है..जिसके तहत प्रत्येक विधानसभा क्षेत्रों के 50 गांवों को चिन्हित कर भाजपा के पदाधिकारियों जिम्मेदारियां दी गई है.. और संबंधित पदाधिकारी उन गांवों में पहुंचकर केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के संबंध में लोगों को जानकारियां दे रहे है..इसके साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जा रहा है..की समाज के अंतिम पंक्ति के लोगो को योजनाओं का लाभ आसानी से मिल सके!.

ग्राम बड़कीमहरी में गांव चलो बस्ती चलो अभियान में प्रभारी चंद्रप्रकाश, विजय प्रताप मंडल अध्यक्ष बलरामपुर, मंडल महामंत्री गुरुदेव सिंह, भाजपा के बूथ अध्यक्ष कार्यकर्ताओं सहित ग्रामीणजन मौजूद रहे!.
