कोरबा. छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में पुलिस महकमे में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिला है. जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने तथा पुलिसिंग व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से एक साथ कई पुलिसकर्मियों के तबादले किए गए हैं. इस तबादला आदेश में थाना प्रभारियों सहित कई अधिकारियों और कर्मचारियों के नाम शामिल हैं.
इसे भी पढ़ें –
इस संबंध में कोरबा जिले के पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने तबादला आदेश जारी कर दिया है. आदेश के अनुसार जिले में दो टीआई, चार एसआई, तीन एएसआई, दो हेड कांस्टेबल और तीन कांस्टेबलों का स्थानांतरण किया गया है.
तबादले के तहत दर्री थाना प्रभारी की जिम्मेदारी अब आशीष सिंह को सौंपी गई है. वहीं नागेश तिवारी को पाली थाना प्रभारी बनाया गया है. इसी क्रम में उप निरीक्षक जितेंद्र यादव को करतला थाना प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है.
इसे भी पढ़ें –
वहीं पसान थाना प्रभारी उप निरीक्षक श्रवण विश्वकर्मा को उनके पद से हटाकर रक्षित केंद्र भेज दिया गया है. पसान थाना के लिए नए प्रभारी के रूप में जटगा चौकी से एक एएसआई की नियुक्ति की गई है.
आदेश –

