टेक्नोलोजी डेस्क. मिड बजट सेगमेंट में धमाकेदार एंट्री करने वाला Realme P4 Power 5G अब ग्राहकों के लिए खरीदने के लिए उपलब्ध हो गया है. रियलमी ने इस फोन को 29 जनवरी को लॉन्च किया था और इसकी सबसे बड़ी खासियत है. इसकी 10,001mAh की विशाल बैटरी, जिसे कंपनी भारत में अब तक किसी भी ब्रांड के स्मार्टफोन में पहली बार पेश किया गया बैटरी सेटअप बता रही है.
अब इस दमदार स्मार्टफोन की पहली सेल 5 फरवरी से शुरू हो चुकी है. ग्राहक इसे दोपहर 12 बजे से Realme की ऑफिशियल वेबसाइट और Flipkart के जरिए खरीद सकते हैं. कंपनी के मुताबिक यह सेल 5 फरवरी दोपहर 12 बजे से लेकर 7 फरवरी रात 11:59 बजे तक जारी रहेगी.
इसे भी पढ़ें –
Realme P4 Power 5G उन यूजर्स के लिए खास विकल्प बनकर आया है, जो लंबी बैटरी लाइफ के साथ 5G परफॉर्मेंस और प्रीमियम डिस्प्ले की तलाश कर रहे हैं. कंपनी ने इसे Trans Silver, Trans Orange और Trans Blue जैसे आकर्षक कलर ऑप्शन में लॉन्च किया है.
Realme ने इस फोन को तीन स्टोरेज वेरिएंट्स में उतारा है, जिसमें 8GB RAM + 128GB, 8GB RAM + 256GB और 12GB RAM + 256GB शामिल हैं. इसकी शुरुआती कीमत 25,999 रुपये रखी गई है, लेकिन लॉन्च ऑफर के तहत कंपनी 2000 रुपये का डिस्काउंट दे रही है. ऐसे में ग्राहक इसे 23,999 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीद सकते हैं. इसके अलावा फोन पर 1000 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी मिलेगा. खास बात यह है कि Realme इस फोन की बैटरी पर 4 साल की वारंटी भी दे रही है, जो इसे और ज्यादा भरोसेमंद बनाती है.
वेरिएंट के हिसाब से कीमत इस प्रकार है. 8GB + 128GB की कीमत 25,999 रुपये, 8GB + 256GB की कीमत 27,999 रुपये और 12GB + 256GB वेरिएंट 30,999 रुपये में उपलब्ध है.
इसे भी पढ़ें –
कंपनी का दावा है कि फोन में Silicon Carbon Battery टेक्नोलॉजी दी गई है, जिससे इतनी बड़ी बैटरी के बावजूद फोन का वजन केवल 219 ग्राम रखा गया है और इसकी मोटाई भी ज्यादा भारी-भरकम नहीं लगती.
फीचर्स की बात करें तो Realme P4 Power 5G में 6.8 इंच का 1.5K FHD+ 4D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो HyperGlow फीचर को सपोर्ट करता है. इसमें 144Hz रिफ्रेश रेट और 6500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलता है, जिससे तेज धूप में भी स्क्रीन शानदार विजिबिलिटी देती है.
फोन को मजबूती के लिहाज से भी काफी मजबूत बनाया गया है. इसमें IP66, IP68 और IP69 रेटिंग दी गई है, जिससे यह पानी और धूल से बेहतर सुरक्षा देता है और पानी में गिरने पर भी सुरक्षित रहने का दावा किया गया है.
परफॉर्मेंस के लिए Realme ने इसमें MediaTek Dimensity 7400 Ultra चिपसेट दिया है. फोन में अधिकतम 12GB RAM और 256GB स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है, जिससे गेमिंग और मल्टीटास्किंग में बेहतर अनुभव मिलने की उम्मीद है.
सबसे बड़ी खासियत इसकी 10,001mAh बैटरी है, जिसके साथ 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है. साथ ही इसमें 27W रिवर्स चार्जिंग का भी सपोर्ट मिलने की संभावना है, जिससे यूजर दूसरे डिवाइस भी चार्ज कर सकेंगे.
यह स्मार्टफोन Android 16 आधारित Realme UI पर काम करता है, जो नए फीचर्स और बेहतर यूजर इंटरफेस के साथ आता है.
कुल मिलाकर Realme P4 Power 5G उन लोगों के लिए एक मजबूत विकल्प बन सकता है जो कम बजट में पावरफुल बैटरी, हाई ब्राइटनेस AMOLED डिस्प्ले और दमदार 5G प्रोसेसर वाला स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं.
