रायगढ़. छत्तीसगढ़ के रायगढ़ शहर में देह व्यापार के एक सनसनीखेज मामले का खुलासा करते हुए कोतवाली पुलिस ने शिवा नगर इलाके में संचालित हो रहे हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट पर बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने छापेमारी कर एक युवक और एक युवती को मौके से गिरफ्तार किया है, जो कथित तौर पर बाहर से युवतियों को बुलाकर किराए के मकान में देह व्यापार का संचालन कर रहे थे.
जानकारी के अनुसार, कोतवाली पुलिस को मुखबिर के जरिए सूचना मिली थी कि शिवा नगर स्थित एक किराए के मकान में लंबे समय से संदिग्ध गतिविधियां चल रही हैं और वहां बाहरी युवतियों की आवाजाही लगातार बनी रहती है. सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने पहले इसकी पुष्टि की और फिर पूरी रणनीति के साथ कार्रवाई की योजना बनाई.
इसे भी पढ़ें –
पुलिस ने एक प्वाइंटर के जरिए कथित दलाल से सौदा तय कराया और जैसे ही तय संकेत मिला, टीम ने मकान पर अचानक दबिश दे दी. छापेमारी के दौरान मकान के भीतर युवक-युवतियों को आपत्तिजनक हालत में पाया गया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया. पुलिस ने मौके से आपत्तिजनक सामग्री भी जब्त की है.
पूछताछ में यह बात सामने आई है कि आरोपी काफी समय से इस अवैध गतिविधि में लिप्त थे और किराए के मकान को अड्डे के रूप में इस्तेमाल कर रहे थे. पुलिस को शक है कि इस पूरे नेटवर्क में अन्य लोग भी शामिल हो सकते हैं, जिनकी तलाश और पहचान के लिए जांच आगे बढ़ाई जा रही है.
इसे भी पढ़ें –
छत्तीसगढ़ में बोर्ड रिजल्ट पर प्रशासन सख्त… 9 स्कूलों के शिक्षक-प्राचार्यों को थमाया कारण बताओ नोटिस
कोतवाली पुलिस ने दोनों आरोपियों को पीटा एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल मामले की विस्तृत जांच जारी है और पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इस रैकेट के पीछे कौन-कौन लोग हैं और इसका नेटवर्क कहां तक फैला हुआ है.
