
जांजगीर-चांपा। समाजसेवी पद्मश्री डॉ. दामोदर गणेश बापट जी की पुण्यतिथि के अवसर पर भारतीय कुष्ठरोग निवारक संघ, ग्राम सोंठी आश्रम पहुंचकर पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष गगन जयपुरिया सहित मणिकांत अग्रवाल, सोनू जायसवाल, सतीश शर्मा, सुशील सिंह ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर विनम्र श्रद्धांजलि दी।
आज पद्मश्री डॉ. दामोदर गणेश बापट की 6वीं पुण्यतिथि है.दामोदर गणेश बापट (1934 या 1935-17 अगस्त 2019) एक सामाजिक कार्यकर्ता थे। वे भारत के छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में भारतीय कुष्ट निवारक संघ में कुष्ठ रोगियों की सेवा के लिए जाना जाता है। 2018 में भारत सरकार ने उन्हें उनके सामाजिक कार्यों के लिए पद्मश्री से सम्मानित किया गया। उन्हें छत्तीसगढ़ राज्य द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकार से भी सम्मानित किया गया था।